Festivals & Events

🌺 पर्व एवं उत्सव

Sharda Mata Festivals Patloni में श्री शारदा माता मंदिर पतलौनी में मनाए जाने वाले प्रमुख धार्मिक उत्सवों और आयोजनों की जानकारी दी गई है।

Sharda Mata Festivals Patloni के प्रमुख धार्मिक उत्सव

🌺 चैत्र नवरात्रि महोत्सव

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस से श्रद्धालु माँ शारदा की आराधना के लिए ज्वारे (जवारे) बोते हैं। प्रतिदिन प्रातः लगभग 3:00 बजे से भक्तजन मंदिर पहुँचकर माँ शारदा को जल अर्पित करते हैं।

नवमी के पावन अवसर पर ज्वारों का भव्य विसर्जन किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु अपनी श्रद्धा एवं परंपरा के अनुसार लोहे के बाण छिदवाते हैं तथा भाव-खेल (देवी भाव) की धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हैं।

नवरात्रि की सप्तमी को बोए गए ज्वारों का विसर्जन पूर्णिमा के दिन किया जाता है। पूर्णिमा पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दही-हांडी, भंडारा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहती है।

💐शारदीय नवरात्रि महोत्सव🚩

“शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु माँ शारदा की आराधना के लिए ज्वारे बोते हैं तथा प्रतिदिन प्रातः लगभग 3:00 बजे से मंदिर पहुँचकर माँ को जल अर्पित करते हैं। नवमी के दिन ज्वारों का भव्य विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भक्तजन भाव-खेल की परंपरा का निर्वहन करते हैं। पूर्णिमा के पावन अवसर पर दशहरा उत्सव, विशाल मेला एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माँ शारदा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।”

Sharda Mata Festivals Patloni

🪔 वर्षभर आयोजित होने वाले धार्मिक पर्व एवं आयोजन

श्री शारदा माता मंदिर, पतलौनी में वर्षभर मकर संक्रांति, वसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, होली, हिंदू नववर्ष राम नवमी, गुरु पूर्णिमा, कृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, विजयादशमी, दीपावली जगन्नाथ रथ यात्रा तथा अन्य प्रमुख हिन्दू पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाए जाते हैं।

चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रीमद् देवी भागवत कथा, विशेष पूजा, महाआरती, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।  जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं।

इन सभी पावन अवसरों पर मंदिर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण रहता है। दूर-दूर से श्रद्धालु माँ शारदा के दर्शन, पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुँचते हैं।

फोटो गैलरी

श्री शारदा माता मंदिर के उत्सवों और समारोहों की झलकियाँ।

Mahant ji aarti
Sharad mandir